राजस्थान के मेघावी छात्र छात्र फ्री कोचिंग का लाभ उठा सकते है। फ्री कोचिंग की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री ने "मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022" के नाम से बजट 2022 -23 की थी। ताकि राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार के आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2022 से शुरू होकर 30 जुलाई 2022 तक चलेंगे। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अति पिछड़ा वर्ग (SBC) अल्पसंख्यक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सभी विद्यार्थी शामिल है जिनके परिवार की वार्षिक आय 800000 रूपये से कम है एवं विद्यार्थी के माता पिता सरकारी सेवा में नहीं हो।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना |
वर्ष | 2022 |
किसके द्वारा आरम्भ की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के छात्र / छात्रा |
आवेदन की प्रक्रिया | ओनलाइन माध्यम से |
उद्देश्य | गरीब अभ्यर्थीयों को प्रोत्साहित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sje.rajasthan.gov.in |
कितने विधार्थियों को फ्री कोचिंग का लैब मिलेगा ?
Exam Name | Students |
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए | 200 |
आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा | 500 |
सब-इंस्पेक्टर एवं पे-मेट्रिक्स लेवल-10 एवं इससे ऊपर की अन्य परीक्षाओं के लिए | 800 |
रीट के लिए | 1500 |
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पे-मेट्रिक्स 5 से पे-मेट्रिक्स 10 तक की परीक्षाओं के लिए | 1200 |
कांस्टेबल परीक्षा के लिए | 800 |
इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए | 4000 |
क्लेट के लिए | 1000 |
- ऊपर दिए गए विद्यार्थिओं को प्रतिवर्ष योजना का लाभ मिल दिया जायेगा।
- एक बार फ्री कोचिंग लेने के बाद पुनः आवेदन नहीं कर सकते।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022 के लिए योगयता
इस योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्धियों को उनके 10 वीं और 12 वीं के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा। सीबीएसई बोर्ड वारा प्रदत प्रतिशत की 0.9 के गुणांक से गुणा किया जायेगा जबकि RBSE बोर्ड के अंको को यथावत रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022 के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- अंक तालिका की कॉपी
- आधार कार्ड की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2022 के मुख्य बिंदु
- एक बार फ्री कोचिंग लेने के बाद पुनः आवेदन नहीं कर सकते।
- यदि आप सेलेक्ट हो जाते हो और योजना का लाभ नहीं लेते हो तो पुनः आवेदन नहीं कर सकते
- अभ्यर्थी की पारिवारिक आय 8 लाख से कम हो
- अभ्यर्थी के परिवार में से कोई भी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- यह योजना ST, SC, OBC, MBC, EBC और minority के छात्र - छात्रा आवेदन कर सकते है।
यह योजना सिर्फ विधार्थियों के लिए ही नहीं है बल्कि कोचिंग संस्थान भी आवेदन कर सकते है ताकि विभिन्न जिलों की कोचिंग संस्थान वहां के विधार्धियो को फ्री कोचिंग की सेवा दे सके। फ्री कोचिंग करने वाले विद्यार्थिओं का पेमेंट सम्बंधित कोचिंग संस्थान को सरकार करेगी।
आवेदन की अंतिम दिनांक
कोचिंग संस्थानों से : 15 जून से
विद्यार्थिओं से आवेदन : 01 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे जा रहे है।
आवेदन आप SSO Id से कर सकते है SSO ID में लॉगिन कर के SJM SMS सर्च कर अप्लाई कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें