राजस्थान कॉमन एलिजिबल टेस्ट (Rajasnthan Common Eligible Test) - राजस्थान सरकार ने 23 मई 2022 को एक नोटिफिकेशन जारी किया जिसमे बताया की अब राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। जिसका स्कोर कार्ड 1 साल के लिए वैलिड होगा। CET एग्जाम प्रत्येक वर्ष कम से कम एक बार जरूर ली जाएगी। इसे आप रीट की तरह देख सकते है लेकिन अंतर इतना है जहां रीट केवल अध्यापक के लिए होती है वही CET लगभग सभी कम्पीटशन एग्जाम के लिए लागू होगा। राजस्थान में पहली बार 15 सेवाओं की 16 भर्तियों के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET) आयोजित होगी। जिसमे ग्रैजुएट लेवल की 8 सेवाएं तथा सीनियर सेकेंडरी लेवल के 7 सेवाएं शामिल की गई हैं।
Rajasthan CET 2022 क्या है ?
राजस्थान की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए ली जाने वाली एक कॉमन एग्जाम प्री एग्जाम है जिसमे शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक स्कोर कार्ड दिया जायेगा जो अगले एक साल के लिए वैलिड होगा। अगली होने वाली भर्ती के लिए CET में अच्छे अंक लाने वाले शीर्ष 15 गुना अभ्यर्थियों को ही आने वाली भर्ती के लिए योग्य माने जायेंगे।
Rajasthan CET एग्जाम को कौन सा बोर्ड कंडक्ट कराएगा
राजस्थान कॉमन एलिजिबल एग्जाम CET को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) दवारा कम्पलीट कराया जायेगा
राजस्थान कॉमन टेस्ट में कौन कौन सी भर्तियां होगी
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा राजस्थान की लगभग 15 से ज्यादा पदों की भर्तियों पर लागू होगी जिसकी विस्तृत जानकारी आप टेबल के माध्यम से नीचे देख सकते हैं।
CET किन किन प्रतियोगिता परीक्षाओं में लागू होगा।
स्नातक स्तर के लिए CET
क्रम संख्या | सेवा का नाम | पद का नाम |
1. | राजस्थान होमगार्ड अधीनस्थ सेवा | प्लाटून कमांडर |
2. | राजस्थान अभियांत्रिकी अधिनस्थ चयन सेवा | जिलेदार, पटवारी |
3. | राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा | कनिष्ठ लेखाकार |
4. | राजस्थान राजस्व लेखा अधिनस्थ सेवा | तहसील राजस्व लेखाकार |
5. | राजस्थान महिला अधिकारिता अधिनस्थ सेवा | पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) |
6. | राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधिनस्थ सेवा | पर्यवेक्षक |
7. | राजस्थान कारागार अधिनस्थ सेवा | उप – जेलर |
8. | राजस्थान समाज कल्याण अधिनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड |
सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए CET
क्रम संख्या | सेवा का नाम | पदों का नाम |
1. | राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा | वनपाल |
2. | राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधिनस्थ सेवा | छात्रावास अधीक्षक |
3. | राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
4. | राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा | कनिष्ठ सहायक |
5. | राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक वर्गीय सेवा | लिपिक ग्रेड सेकंड |
6. | राजस्थान आबकारी अधिनियम सेवा (निवारक शाखा) | जमादार ग्रेड सेकंड |
7. | राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा | कांस्टेबल |
कौन कौन CET दे सकेगा - इसकी योग्यताये
आयु सीमा - कोई भी अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 40 के बीच होगी वो सभी सी.ई टी एग्जाम दे सकेगा। इसमें सरकार दवारा दी गई छूट और आरक्षण के नियम लागू होने।
शैक्षणिक योग्यता - CET की परीक्षा को कोई भी जिसने 10 या 12 या किसी भी विषय के साथ स्नातक परीक्षा पास किया हुआ अभ्यर्थी दे सकेगा। ध्यान रहे CET केवल गैर तकनिकी पदों के लिए ही आयोजित की जाएगी।
कितनी बार दे सकते है CET
अभ्यर्थी अपनी रैंक सुधरने और स्कोर कार्ड में अधिक अंक लाने के लिए के कितनी भी बार common Eligible test (CET) दे सकता है। यदि एक वर्ष में दो बार CET देता है और दूसरी बार पहली बार के मुकाबले कम अंक रहते है तो सर्वाधिक स्कोर वाला स्कोर कार्ड मान्य होगा।
CET देने के बाद आने वाली भर्ती में चयन कैसे होगा
अभी जिन भारतियों की एग्जाम दिनांक आ गई उनके लिए CET लागू नहीं होगी लेकिन ऐसी भर्तियां जिनका अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है उन सबके लिए CET लागू होगी।
सबसे पहले आपको CET एग्जाम देना होगा, जो वर्ष में कम से कम एक बार जरूर लगेगा।
उसके बाद आपके स्कोर कार्ड की वैधता तक यदि कोई भर्ती निकलती है तो आप उस भर्ती में आवेदन कर सकते है। सम्बंधित भर्ती में रिक्त पदों के 15 गुना अभ्यर्थी CET से उठा कर मैन एग्जाम दे सकेंगे।
जैसे यदि पटवारी की 1500 पदों पर भर्ती निकली है और आपने अप्लाई किया तो CET में उच्चतम स्कोर वाले प्रथम 22500 अभ्यर्थी पटवारी भर्ती मैन परीक्षा दे सकेंगे।
राजस्थान CET एग्जाम सिलेबस वीडियो डिटेल || Rajasthan CET 2022 Video detail
राजस्थान CET के मुख्य बिंदु
- राजस्थान में CET एक वर्ष में कम से कम एक बार जरूर आयोजित की जाएगी
- CET के अंक जारी किये जायेंगे
- CET के अंक आने वाली भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे जा सकते है।
- CET का रिजल्ट आने के बाद सी ई टी स्कोर कार्ड अगले एक वर्ष के लिए मान्य होगा
- CET स्कोर सुधरने के लिए अभ्यर्थी कितनी भी बार CET दे सकता है।
- CET सेकेंडरी स्तर और स्नातक स्तर की अलग अलग होगी।
राजस्थान CET 2022 के एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही जारी किये जायेंगे। जैसे ही CET 2022 के एप्लीकेशन फॉर्म जारी किये जायेंगे हमारी टीम My University Result वेबसाइट पर अपडेट कर देगी